Interesting facts about Gangster Lawrence Bishnoi Story
Some Interesting facts about Gangster Lawrence bishnoi :-Lawrence Bishnoi के बारे में कुछ खास बाटे जो शायद आप ना जानते हो

Gangster Lawrence Bishnoi का नाम आज के समय में उत्तर भारत के सबसे चर्चित और विवादास्पद व्यक्तित्वों में से एक है। उसका जन्म 12 फरवरी 1993 को पंजाब के फाजिल्का जिले के धत्तारवाली गांव में हुआ था। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे Gangster Lawrence Bishnoi ने अपनी शुरुआती शिक्षा चंडीगढ़ से प्राप्त की और वहां से राजनीति और अपराध की दुनिया में कदम रखा। Lawrence का संबंध Bishnoi समुदाय से है, जो पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, उसकी आपराधिक गतिविधियों ने उसे उत्तर भारत के सबसे खतरनाक गैंगस्टरों में से एक बना दिया है।
Gangster Lawrence Bishnoi का शुरुवाती जीवन कैसा गया
Gangster Lawrence का जन्म एक धार्मिक और पर्यावरण-प्रेमी समुदाय में हुआ था। उसके परिवार की पृष्ठभूमि खेती से जुड़ी हुई थी, और बचपन से ही उसे अपने समाज की परंपराओं और सिद्धांतों की शिक्षा दी गई। चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान उसने छात्र राजनीति में भाग लिया और वहां से उसकी आपराधिक गतिविधियों की शुरुआत हुई। LAWRENCE का व्यक्तित्व उन छात्रों को आकर्षित करता था, जो खुद को उपेक्षित महसूस करते थे, और इसी दौरान उसने एक मजबूत गिरोह का निर्माण किया।
अपराध की दुनिया में Entry
चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान Gangster Lawrence Bishnoi का झुकाव छात्र राजनीति और गिरोहबाज़ी की ओर बढ़ा। शुरुआती समय में उसने अपने कॉलेज और आस-पास के क्षेत्रों में अपना प्रभाव जमाना शुरू किया। इसके बाद, वह धीरे-धीरे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, और दिल्ली में संगठित अपराध का एक प्रमुख चेहरा बन गया। LAWRENCE के गिरोह पर हत्या, अपहरण, और रंगदारी वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
Sidhu Moose Wala & Baba Siddique हत्या मामला
Gangster Lawrence Bishnoi का नाम प्रसिद्ध पंजाबी गायक SIDHU MOOSE WALA की हत्या से भी जुड़ा है। 29 मई 2022 को मूसेवाला की हत्या के बाद BISHNOI GANGपर इस अपराध में शामिल होने के आरोप लगे। हालांकि LAWRENCE उस समय जेल में था, लेकिन कहा जाता है कि उसने जेल से ही इस हत्या की साजिश रची थी। इस घटना ने Lawrence Bishnoi के आपराधिक साम्राज्य को एक बार फिर चर्चा में ला दिया।

Baba Siddique केस में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया है Shubham lonkar नामके एक आदमी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की जिसमे उसने इस हमले की ज़िम्मेदारी Gangster Lawrence Bishnoi गैंग के behalf पे ली .
Salman Khan को धमकी और घर पर फायरिंग की घटना
Lawrence Bishnoi का नाम सबसे अधिक सुर्खियों में तब आया, जब उसने BOLLYWOOD अभिनेता Salman Khan को जान से मारने की धमकी दी। यह धमकी काले हिरण के शिकार मामले से जुड़ी थी, जिसमें Salman Khan आरोपी थे। BISHNOI समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है, और इसी कारण LAWRENCE ने Salman Khan को सजा दिलाने की धमकी दी थी। इस घटना ने उसे राष्ट्रीय स्तर पर कुख्यात बना दिया।
